
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। पौड़ी पुलिस द्वारा कोतवाली श्रीनगर में चुंगी, कोतवाली पौड़ी के खाण्डूसैण व कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले कौड़िया एवं सनेह चैक पोस्टों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए आने-जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई। पौड़ी पुलिस द्वारा प्रत्येक चेक पोस्ट पर वाहनों की सतर्कता एवं गहनता से जांच की जा रही है। अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ आदि का परिवहन करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा