राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना व एएचटीयू प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मानसिक रुप से कमजोर व्यक्तियों का रेस्क्यू व गुमशुदाओं को सकुशल उनके परिजनों से मिलाने के निर्देश दिए गए हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम कोटद्वार को रेलवे पुलिस कोटद्वार द्वारा सूचना दी गई कि एक नाबालिग बालिका कोटद्वार रेलवे स्टेशन के आस-पास घूम रही है। एएचटीयू टीम द्वारा नाबालिग को एएचटीयू कार्यालय लाकर सीडब्ल्यूसी के सदस्यों की उपस्थिति में अपनेपन का एहसास दिलाकर पूछताछ किए जाने पर बालिका ने बताया कि मेरे पिताजी मेरठ रेलवे स्टेशन के पास रहते हैं।एएचटीयू टीम कोटद्वार द्वारा मेरठ जीआरपी से सम्पर्क कर वहां के ऑटो चालकों को बालिका के फोटो वीडियो दिखाए जाने पर बताया गया कि यह बालिका ऑटो चालक प्रकाश की लड़की है। तत्पश्चात प्रकाश द्वारा द्वारा बताया गया कि यह मेरी बेटी है। मेरे साथ सहारनपुर गई थी और वहां से बिछड़ गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नही चल पाया और हम अपनी बेटी की लगातार खोजबीन कर रहे थे। पुलिस प्रकाश को नारी किशोरी बाल सम्प्रेक्षण गृह कोटद्वार लेकर आई और काउन्सिलिंग कराकर बालिका को सकुशल उसके पिता प्रकाश के सुपुर्द किया कर दिया गया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सुमनलता, महिला आरक्षी विद्या मेहता, आरक्षी सत्येंद्र लखेड़ा व मुकेश डोबरियाल शामिल थे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा