
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। राजकीय अस्पताल ऋषिकेश में जांच के दौरान एक नाबालिग युवती के गर्भवती होने पर कोतवाली ऋषिकेश में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में होने के कारण अभियोग राजस्व क्षेत्र बिचला ढांगू दो में राजस्व पुलिस चौकी में स्थानान्तरित किया गया। बाद में मामला नाबालिग युवती से संबंधित होने के कारण मुकदमा राजस्व पुलिस से महिला थाना को स्थानान्तरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा मामला नाबालिग युवती का होने के कारण अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं महिला थानाध्यक्ष महिला उपनिरीक्षक संध्या नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से अभियुक्त ग्राम व पोस्ट गवील, पट्टी बिचला ढांगू दो, जिला पौड़ी निवासी राहुल कुमार पुत्र सतीश चन्द्र को रानीपोखरी देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा