दिनांक 04.11.2024 को जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए दुखद सड़क दुर्घटना से सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिहं द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
जिसके क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गयी तो सम्बन्धित पोस्ट मौ0 आमीर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गयी थी क्योंकि इस पोस्ट से लोगो में असंतोष व्याप्त था व साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी जिस कारण थाना थलीसैंण पर तत्काल मौ0 आमीर के विरूद्ध दिनांक 04.11.2024 को मु0अ0सं0- 26/2024,धारा- 196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के फलस्वरूप आज दिनांक 05.11.2024 को मौ0 आमीर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र-50 वर्ष निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर जिला नैनीताल,हाल निवास- नौगांव, स्यूंसी थान थलीसैंण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग।*
1. मु0अ0स0- 26/2024,धारा- 196,299,353(2)BNS
*नाम पता अभियुक्त*
1. मोहम्मद आमिर (उम्र 50 वर्ष) पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी- कोटद्वार रोड रामनगर, जिला- नैनीताल।
हाल पता- नौगांव स्यूंसी,थाना- थलीसैंण।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा