देहरादून
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड प्रदेश की पूर्व निर्धारित बैठक 32-राजपुर रोड, देहरादून, निकट दिलाराम चौक स्थित जलकल कार्यालय में आयोजित की गयी। जिसमें मांगपत्र पर चर्चा उपरान्त पदाधिकारियों द्वारा शासन से वार्ता न होने पर रोष व्यक्त किया गया तथा अपेक्षा की गयी कि शीघ्र ही एक नोटिस मांग पत्र के सम्बन्ध में शासन को प्रेषित किया जायेगा। बैठक में महामंत्री ललित शर्मा जी तथा कार्यकारी अध्यक्ष रमेशचन्द नेगी द्वारा अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे अध्यक्ष द्वारा स्वीकार करते हुये सर्वसम्मति से राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हेतु नंदलाल जोशी को मनोनीत किया गया है। नंदलाल जोशी द्वारा अपने सम्बोधन में पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कर्मचारी हितों में कार्य करने का आश्वासन दिया गया। सूर्य प्रकाश राणाकोटी, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा समस्त पदाधिकारियों तथा सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वह कर्मचारी हित में राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की सफलता हेतु निरन्तर कर्मचारियों को महासंघ में जुड़ने हेतु प्रेरित करेंगे। बैठक में गजेन्द्र कपिल, रमेश नेगी, अजयकान्त शर्मा, रविनन्दन, गुरमीत सिंह, नाम बहादुर, सतेन्द्र कुमार विनोद कुमार वर्मा, प्रेम सिंह चौहान, दाताराम रयाल, डी०डी० बलोनी, फतेह सिंह नेगी, अशोक शर्मा, दलीप रावत, विपिन उनियाल, जैनुल अंसारी, भूपेन्द्र सिंह चौहान, बालेश, राजीव खुल्ये, हरि सिंह, विनीत शर्मा, ललित, आदेश कुमार, सुधीर कुमार, पी०पी० बहुगुणा, देवेन्द्र शर्मा, नरेश कुमार, विरेन्द्र सिंह सजवाण, विक्रम सिंह रावत, दिनेश कुमार, घनश्याम रवि, श्रीमती आशा विष्ट, श्रीमती प्रियंका प्रकाश, श्रीमती कंचन कौशिक, श्रीमती अमिता नेगी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा