
कुछ दिन पहले प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 विद्याचन्द निवासी म0नं0-51 शिमला एन्क्लेव पूर्व सेवलाकला थाना कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 17-02-2024 को वह कुछ दिनों के लिये अपने परिवार सहित शादी मे अलीगढ गये थे, जब वापस आये तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था तथा घर का सारा सामान बिखरा पडा था, अज्ञात चोर द्वारा उनके घर की अलमारी से लाखो रुपये की ज्वैलरी, नगदी व लैपटॉप आदि सामान चोरी कर लिया था। जिस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-141/2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में तत्काल थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में वादी तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्ध अभियुक्तों के हुलिये की जानकारी की गई। फुटेजों के अवलोकन से घटना स्थल के आस-पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए दिखाई दिये, जिनके सम्बन्ध में जानकारी करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16-03-2024 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: दिलशाद पुत्र शमशेर तथा 2: फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनव्वर को तेलपुर चौक से आगे बडोवाला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणो की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से घटना मे चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ।
अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं तथा उनके द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में घटना को अजांम दिया गया था। उनके द्वारा मजदूरी के काम पर आते-जाते समय लगभग 02 से 03 दिनों तक उक्त घर की रैकी की गयी थी तथा घर में किसी के मौजूद न होने की तसल्ली होने पर उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस से पकडे जाने के डर से उनके द्वारा घटना में चोरी की गई ज्वैलरी व अन्य सामान को टी-स्टेट के जंगलों में छिपा दिया गया था तथा आज वे उक्त ज्वैलरी व सामान को मेरठ ले जाकर बेचने की फिराक में थे, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
_*नाम पता अभियुक्त गण-*_
1- दिलशाद पुत्र शमशेर निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परिक्षितगढ, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 35 वर्ष।
2- फरमान उर्फ मोनू पुत्र मुनोवर निवासी मौहल्ला राजा दरवाजा कस्बा किला परिक्षितगढ, थाना परिक्षितगढ, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष ।
_*बरामदगी माल -*_
01: घटना में चोरी गयी ज्वैलरी व 01 लैपटॉप एचपी कम्पनी
_*(कुल अनुमानित कीमत लगभग साढे 06 लाख रू0)*_
_*पुलिस टीम-*_
1- उ0नि0 विजय प्रताप राही, चौकी प्रभारी आइएसबीटी
2- उ0नि0 धनीराम पुरोहित
3. हेड कानि0 मनोज कुमार
4-हेड कानि0 सुनीत कुमार
5-कानि0 रविशंकर झा
6-कानि0 आबिद अली
_*एसओजी टीम (टेक्निकल सपोर्ट)*_
1- हे0कानि0 किरन कुमार
2- कानि0 आशीष शर्मा
3- कानि0 नवनीत

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !