
देहरादून , भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024, के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा उपरान्त ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के फलस्वरूप जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में सम्बन्धित एआरओ द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थलों से राजनैतिक होर्डिंग, बैनर पोस्टर हटाने का कार्य किया जा रहा है। एआरओ/उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि गोस्वामी द्वारा टीम के साथ विधानसभा-रायपुर अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग बैनर पोस्टर हटाने की कार्यवाही की गई।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही