
बुरांश प्रोजेक्ट के अंतर्गत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंद्रेश नगर, जटिया मोहल्ले में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना और मानसिक समस्याओं से जुड़े कलंक को कम करना था।
कार्यक्रम में समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर विचार साझा किए। लोगों ने इस बात पर बल दिया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को सहारा और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए ताकि वह बेहतर हो सके।
कार्यक्रम में पार्षद मनोज जाटव ने कहा कि “हर व्यक्ति के जीवन में मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन अत्यंत आवश्यक है।”

बुरांश प्रोजेक्ट की कार्यकर्ता पूजा रानी, ममता पांडे, ब्रह्मी कौर और पूजा बलूनी ने उपस्तिथ जनों को बताया कि यदि किसी को मानसिक समस्या हो तो उसे छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि मनोचिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, व्यायाम व पौष्टिक आहार अपनाना चाहिए।

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट