
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार में नगर आयुक्त बदलते ही लोग खुलेआम सड़कों पर कूड़ा फेंक रहे हैं। स्थानीय स्टेडियम रोड पर गाड़ीघाट चौराहे पर सड़कों का कूड़ा डालने के लिए बने कूड़ा घर में प्रजापति नगर और आसपास के लोग खुलेआम घरों का कूड़ा कूड़ाघर के बाहर सड़क पर फेंक रहे हैं, जबकि प्रजापति नगर और पूरे गाड़ी घाट में नगर निगम का कूड़ा वाहन घर-घर में कूड़ा लेने जाता है, लेकिन क्षेत्र के लोग कूड़ा वाहन में कूड़ा न डालकर सड़क पर फेंक रहे हैं। मजेदार बात यह है कि नगर निगम द्वारा यहां पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई करने और उनका चालान करने के लिए यहां पर चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे तक लगाए हुए हैं, लेकिन नगर निगम के निकम्मे अधिकारियों को उन्हें देखने की फुर्सत नहीं मिल रही है। यहां खुले में कूड़ा फेंकने से आसपास का वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को नगर निगम पलीता लगा रहा है।

More Stories
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई
मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट