राजीव चावला रूद्रपुर
पुलिस ने कछुओं की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस को 293 कछुए हुए हैं। पुलिस अभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मामला उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र का है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दिनेशपुर थाना पुलिस को इस बारे में सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कछुए की तस्करी हो रही है। सूचना का आधार पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक पुलिस विजय नगर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोक उसमें बैठे हुए लोगों से पूछताछ की तो वो घबरा गए। इसके पुलिस का उन पर शक और पुख्ता हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 293 कछुए मिले। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन इस दौरान एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम मिथुन मंडल निवासी दिनेशपुर और प्रसन्नजीत मंडल निवासी ट्रांजिट कैंप बताया है, जबकि फरार आरोपी का नाम राजू मजूमदार है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कछुओं की खेप यूपी के एटा मैनपुरी से लाए थे, जिसे वे उधमसिंह नगर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए कछुओं की कीमत करीब 6 लाख रुपए बताई जा रही है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !