April 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पडोसी राज्य के जिला बिजनौर मे एक और मिला कोरोना का मरीज, हालत खराब होने के चलते अस्पताल मे हुआ भर्ती।

बिजनौर। जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। चार दिन में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। सोमवार को 57 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीज की तबीयत बिल्कुल ठीक है। वह मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती है। एक-दो दिन में अस्पताल से उसे छुट्टी मिल जाएगी।
जिले में 23 दिसंबर को गंज क्षेत्र का रहने वाला पांच वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद 26 दिसंबर को किरतपुर ब्लॉक के गांव रामपुर बिशन निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए। बुजुर्ग हालत गंभीर होने पर मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग को दिल की बीमारी है। समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच करने पर वह कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उसका अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग की बेटी मेरठ में रहती है। वह मेरठ में ही संक्रमित हुए हैं। जिले में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या दो हो गई है।

Share