
आज कांवड़ यात्रा-2026 को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा एनएच-58 पर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शिवभक्त कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी।आपको बता दे की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा द्वारा एनएच-58 पर थानाक्षेत्र खालापार, मन्सूरपुर व खतौली के अंतर्गत बहलना कट, नावला कोठी, मन्सूरपुर व खतौली कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, प्रभावी यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा उन्हें सुरक्षित एवं अनुशासित ढंग से यात्रा संपन्न करने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही श्रद्धालुओं को यातायात नियमों का पालन करने एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव, थाना प्रभारी खालापार बबलू कुमार, थाना प्रभारी मन्सूरपुर विपिन त्यागी, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चन्द सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
*मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निरंतर सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। एसएसपी मुज़फ्फरनगर !

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार