July 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार,भोले भाले लोगो के एटीएम कार्ड बदलकर लगाते थे लोगो को चुना, चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाकर होना चाह रहे थे फरार, पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर घायल अवस्था मे भेजा अस्पताल,

 

मुज़फ्फरनगर की थाना तितावी पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा भोले-भाले लोगों से एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड के बाद 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल सहिंत 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये है पुलिस ने घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 38,000/- रुपये नगद, 1,49,000/- रुपये एटीएम स्वाईप मशीन में फ्रीज, 02 एटीएम स्वाईप मशीन, 52 एटीएम कार्ड, 01 स्विफ्ट कार तथा अवैध शस्त्र बरामद किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरपाल सिंह निवासी अमीरनगर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना तितावी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत बघरा चौराहे पर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गये थे वहां पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधडी कर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया तथा उनके खाते से 01 लाख रूपये की धनराशि निकाल ली गयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 150/2026 धारा 303(2),318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना तितावी व एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

आज दिनांक 25.07.2026 को गठित पुलिस टीम चिरमा टीला मोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान शामली की ओर से एक संदिग्ध कार आती ही दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार सवार चेकिंग हेतु नही रूके पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए तथा कार को चिरमा टीला से जसोई मार्ग पर मोडकर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा कार सवारों की पीछा किया गया। आगे चलकर तीव्र गति व मोड होने का कारण कार सडक किनारे मिट्टी में फंस गयी। कार में सवार बदमाश कार को छोडकर खेंतो में घुस गये। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुनः फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 02 बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 38,000/- रुपये नगद, 1,49,000/- रुपये एटीएम स्वाईप मशीन में फ्रीज, 02 एटीएम स्वाईप मशीन, 52 एटीएम कार्ड, 01 स्विफ्ट कार तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना तितावी पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा अभियुक्त गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम/पता-*

*1.* वसीम पुत्र फईमुद्दीन ग्राम चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर, बुलन्दशहर। (घायल)

*2.* मोबीन पुत्र सुख मौहम्मद ग्राम चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर, बुलन्दशहर।

*3.* नदीम पुत्र हसन निवासी ग्राम चिरचिटा उर्फ चिट्टा थाना सलेमपुर, बुलन्दशहर।

 

 

*बरामदगी-*

✔️ 38,000/- रुपये नगद (मु0अ0सं0 150/2026 धारा 303(2),318(4) बीएनएस थाना तितावी से संबंधित)

✔️ 1,49,000/- रुपये एटीएम स्वाईप मशीन में फ्रीज

✔️ 02 एटीएम स्वाईप मशीन

✔️ 51 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंको के)

✔️ 01 स्विफ्ट कार

✔️ 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर

✔️ 02 अवैध चाकू

 

*पंजीकृत अभियोग-*

*1.* मु0अ0सं0- 182/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आयुध अधिनियम थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 89/20 धारा 188,269,270,323,452,504,506 भादवि. थाना सलेमपुर बुलंदशहर

2. मु0अ0सं0 118/21 धारा 323,336,504,506 भादवि. थाना सलेमपुर बुलंदशहर

3. मु0अ0सं0 130/26 धारा 307 भादवि थाना सलेमपुर बुलंदशहर

4. मु0अ0सं0 136/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर बुलंदशहर

5. मु0अ0सं0 194/22 धारा 307,411,420 भादवि थाना सलेमपुर बुलंदशहर

6. मुअ0सं0 195/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सलेमपुर बुलंदशहर

7. मु0अ0सं0 264/23 धारा 376,411 भादवि थाना सलेमपुर बुलंदशहर

8. मु0अ0सं0 206/23 धारा 120B, 379, 411, 413 ,417 ,420 भादवि थाना फतेहाबाद कमिश्नरेट आगरा

9. मु0अ0सं0 476/16 धारा 420, भादवि 65/66 आईटी एक्ट थाना गांधीपार्क अलीगढ.

10. मु0अ0सं0 175/17 धारा 2/3 गैंग्स्टर एक्ट थाना गांधीपार्क अलीगढ़

11. मु0अ0सं0 440/22 धारा ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 323/498A/504 भादवि थाना गुलाबठी जनपद बुलंदशहर

12. मु0अ0सं0 06/20 धारा 323/504/506 भादवि थाना सलेमपुर बुलंदशहर

13. मु0अ0सं0 23/22 धारा 406/411/420 भादवि एवं 66 D IT Act थाना कुरावली मैनपुरी

14. मु0अ0सं0 38/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कुरावली मैनपुरी

15. मु0अ0सं0 109/22 धारा 2/3 आर्म्स एक्ट थाना कुरावली मैनपुरी

16. मु0अ0सं0 150/26 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना तितावी जनपद मु0नगर

17. मु0अ0सं0 182/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट थाना तितावी जनपद मु0नगर

18. मु0अ0सं0- 622/2026 धारा 318(4),317(5),3(5) बीएनएस थाना खुर्जा नगर, बुलन्दशहर (वांछित)

*गिरफ्तार अभियुक्त मोबीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 767/22 धारा 379/411/420 भादवि थाना गजरोला जनपद मु0नगर

2. मु0अ0सं0 219/22 धारा 379/411/420 भादवि थाना बादलपुर जनपद कमि0 गौतमबुध्दनगर

3. मु0अ0सं0 225/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बादलपुर जनपद कमि0 गौतमबुध्दनगर

4. मु0अ0सं0 150/26 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना तितावी जनपद मु0नगर

5. मु0अ0सं0 182/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट थाना तितावी जनपद मु0नगर

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नदीम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 130/23 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट एवं 398/401/414/420 थाना गुलावठी बुलंदशहर

2. मु0अ0सं0 150/26 धारा 303(2)/318(4) बीएनएस थाना तितावी जनपद मु0नगर

3. मु0अ0सं0 182/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/4/25/27 आर्म्स एक्ट थाना तितावी जनपद मु0नगर

 

*पूछताछ का विवरणः-*

प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है। हम लोग विभिन्न एटीएम मशीनों के पास घूमते रहते हैं तथा भोले-भाले लोगों चिन्हित करते हैं। उसके बाद जब वह व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालता है तो हम उसका पिन देख लेते हैं तथा धोखाधडी से उसका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। हम लोग एटीएम कार्ड से उसकी लिमिट के अनुसार पैसे निकाल लेते हैं तथा खाते में बचे पैसों को एटीएम स्वाइप पैसों से निकाल लेते हैं। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत एटीएम मशीन पर एक व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया गया था तथा उसके खाते से 01 लाख रूपये निकाल लिये गये थे। हमारे पास से बरामद 38,000/- रूपये उन्ही पैसों में से बचे हुए पैसे हैं। शेष पैसे हमने खर्च कर दिये। आज हम फिर किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से घूम रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1.थानाध्यक्ष जयवीर सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

2.व0उ0नि0 अजयपाल सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

3.उ0नि0 मोहित चौधरी प्रभारी एसओजी देहात, मुजफ्फरनगर।

4.उ0नि0 अमित चौधरी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

5.है0का0 121 रोहताश एसओजी देहात, मुजफ्फरनगर।

6.है0का0 102 दीपक एसओजी देहात, मुजफ्फरनगर।

7.का0 862 अरुण कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

8.का0 2224 अर्जुन थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

9.का02202 मोहन थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

10.का0 830 ललित मोरल एसओजी देहात, मुजफ्फरनगर।

11.का0 1913 असफाक एसओजी देहात, मुजफ्फरनगर।

12.रि0आ0 1081 राकेश थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* थाना तितावी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं तथा अन्तर्राज्यीय गिरोह हैं जिनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त आगरा, अलीगढ, बुलन्दशहर, जौनपुर, प्रतापगढ, वाराणसी आदि स्थानों पर भी इस प्रकार एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी की घटनाए कारित की गयी हैं। इसके साथ ही घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वसीम उपरोक्त थाना सलेमपुर की हिस्ट्रीशीटर अपराधी (14ए) है।

You may have missed

Share