
*देहरादून:* नगर निगम देहरादून में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूरी यूनियन का मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से चल रहा है धरना प्रदर्शन ।
बीते रोज यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष *चौधरी नरेश वेद*, नगर निगम शाखा अध्यक्ष *सुनील कुमार उर्फ सोनू खैरवाल* एवं सचिव *धीरज भारती* ने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष *अशोक वर्मा* से भेंट की। इस दौरान यूनियन द्वारा रखी गई मांगों पर विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर सहमति बनी।
वर्मा ने नगर निगम देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल* से उनके कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने यूनियन की मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की और शीघ्र समाधान निकालने का आग्रह किया।
वर्मा स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि *”उत्तराखंड सरकार कर्मचारियों की सरकार है”* और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* आप सबको अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं, समय-समय पर कर्मचारियों के हित में निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री * पुष्कर सिंह धामी* भी आपके साथ हैं और सभी वाजिब मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
वर्मा ने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान धरना-प्रदर्शन से नहीं, बल्कि वार्ता से होता है। उन्होंने सभी से संयम बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया।
इसके उपरांत वर्मा नेँ यूनियन पदाधिकारियों से नगर निगम देहरादून के महापौर *सौरभ थपलियाल* से उनके कार्यालय में होने वाली मुलाकात पर कहा एक अच्छा हल जरूर निकलेगा

More Stories
नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक* *ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम* *सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी.!
करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की पुलिस द्वारा की गई कुर्की
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत, लापरवाही व शिथिलता बरतने पर निलम्बन की दी चेतावनी