
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 12.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को नियाजुपुरा कब्रिस्तान रोड पर काली नदी के किनारे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 212/2026 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* जुल्फिकार उर्फ जुल्लू पुत्र अली शेर नि0 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 50 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा।
*गिरफ्तार अभियुक्त जुल्फिकार उर्फ जुल्लू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0 212/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0स0 327/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0स0 517/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*4.* मु0अ0स0 1339/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*5.* मु0अ0स0 427/20 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*6.* मु0अ0स0 849/20 धारा 60 आब0 एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*7.* मु0अ0स0 541/22 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* उ0नि0 विक्रान्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*2.* उ0नि0 पवन कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*3.* का0 1800 रवि कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर

More Stories
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़,एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र में की आकस्मिक छापेमारी,अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 03 पीडिताओं को किया रेस्क्यू !
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू