October 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने चोरी और सीनाजोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने वाहन चेकिंग के लिए रोकने पर पुलिस पार्टी से किया था दुर्व्यव्हार

*डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशों के क्रम में, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

*घटना का विवरण:*

दिनांक 10.05.2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्रांतर्गत गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ की दुकान के पास एक संदिग्ध कार जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी, को रोका गया।

वाहन के चालान की प्रक्रिया के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अत्यधिक अभद्रता की। अभियुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दी गई। इसके पश्चात, अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

 

*पुलिस कार्यवाही:*

उक्त प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर दिनांक 11.05.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO. 154/2026 धारा–132/221/351(2)(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलीजेंस के अधार पर फरार अभियुक्त लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन कार (संख्या- UK 18B 1989) को भी पुलिस कब्ज़े में ले लिया गया है।

 

*गिरफ्तारी अभियुक्त:* लवजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं।

 

⚠️एसएसपी नैनीताल का कड़ा संदेश:

एसएसपी नैनीताल का यह सख्त संदेश है कि ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिसकर्मी या लोकसेवक के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में व्यवधान डालने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

You may have missed

देर रात तक चली मैराथन बैठक में दिखे एसएसपी दून के कड़े तेवर* *त्योहारी सीजन व आगामी वीआईपी कार्यक्रमों के दृष्टिगत अधीनस्थ अधिकारियों को दिये कडे निर्देश* ,त्यौहारी सीजन के दौरान ज्वैलरी शॉप्स तथा फाइनेंशियल संस्थानों में चेकिंग व प्रभावी गश्त के दिये निर्देश,आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पूर्व मे आपराधिक घटनाओं में प्रकाश में आये/जमानत पर चल रहे अभियुक्तों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके नियमित रूप से भौतिक सत्यापन के दिये निर्देश,अपराधों की समीक्षा के दौरान लम्बित घटनाओं के लम्बित रहने के कारणों की ली जानकारी, त्वरित अनावरण हेतु किया निर्देशित,सीसीटीएनएस के अन्तर्गत पोर्टलों में सभी सूचनाओं को समय से अध्यवधिक करने के दिये निर्देश, कोताही बरतने वालों को दी सख्त हिदायत.!

Share