November 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!

 

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार )हरिद्वार

द उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान लोहे के पुल के पास गंगनहर की ओर जंगल से आने वाले एक सुनसान कच्चे रास्ते से एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की और आवश्यक जांच के लिए उसे मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र सुंदर लाल, निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।

 

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने आराध्या नर्सिंग होम, बहादराबाद के पास से चोरी की थी।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी की मोटरसाइकिलों को वह गंगनहर किनारे जंगल में सुनसान स्थान पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखता था, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।

 

आरोपी से गहन पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम गंगनहर किनारे जंगल में पहुंची, जहां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 09 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों का मिलान थाना बहादराबाद में पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोगों से किया गया। जांच में 05 मोटरसाइकिलें निम्नलिखित मुकदमों से संबंधित पाई गईं

1. मु0अ0सं0 352/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

2. मु0अ0सं0 396/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

3. मु0अ0सं0 410/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

4. मु0अ0सं0 411/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

5. मु0अ0सं0 412/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

 

इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर 05 अन्य संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इनमें बजाज पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस आदि मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इन वाहनों के वास्तविक स्वामित्व एवं चोरी से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

 

पूर्व में भी थाना पिरान कलियर एवं थाना भगवानपुर में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने के आधार पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

 

वहीं, बरामद अन्य 05 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को धारा 35/106 BNSS के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लिया गया है। इन वाहनों के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

*नाम पता आरोपित*

दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

उम्र 27 वर्ष

 

*बरामदगी*

* कुल बरामद मोटरसाइकिलें – 10

• पंजीकृत 05 वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलें – 05

• अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिलें – 05

• बरामद मोटरसाइकिलों में बजाज पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस आदि शामिल

 

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी बाजार

2. हे0का0 राजवर्धन

3. का0 बलवंत सिंह

4. का0 पंकज बिष्ट

5. का0 विक्रम सिंह

6. का0 अवनेश राणा

Share