
नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। राज्य योजना के अंतर्गत क्षेत्र के दो मोटर मार्गों के नव निर्माण कार्यों के प्रथम चरण के आगणन को उत्तराखंड शासन द्वारा कुल ₹11.05 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों में पौड़ी-देवप्रयाग-गजा-जाजल राज्य मार्ग संख्या-31 के किमी 83 क्रॉस से किमी 82/38 होते हुए पयाल गांव तक 1.70 किलोमीटर मोटर मार्ग का नव निर्माण तथा गुंदाण गांव से मयाण गांव होते हुए बगसारी तक 5 किलोमीटर मोटर मार्ग का नव निर्माण शामिल है। इनमें पयाल गांव मोटर मार्ग के लिए ₹2.80 लाख तथा गुंदाण-मयाण-बगसारी मोटर मार्ग के लिए ₹8.25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। दोनों मोटर मार्गों की कुल लंबाई 6.70 किलोमीटर है।
इन मोटर मार्गों के निर्माण से संबंधित गांवों के क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। शासनादेश के अनुसार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर शासन से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
मा. मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन अधिकारियों के तबादले, सरकार ने 24 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण