May 14, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उधमसिंह नगर पुलिस ने अदालत के आदेश पर 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार,पकडे गये आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होकर बना रहे थे कानून का मज़ाक़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा विभिन्न मामलों में माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जो काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण*

1. मंगल सिंह उर्फ मंग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

संबंधित फौजदारी वाद संख्या 1419/2020 धारा 323/504/506 भादवि।

 

2. शिव कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

संबंधित फौजदारी वाद संख्या 7208/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

 

3. बुटा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

संबंधित फौजदारी वाद संख्या 7111/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

 

4. गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी भट्टा कॉलोनी, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

संबंधित फौजदारी वाद संख्या 4912/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम।

 

5. बाबू पुत्र हरपाल सिंह निवासी प्रतापपुर, शिव मंदिर के पास, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर

संबंधित फौजदारी वाद संख्या 4200/2019 धारा 138 एनआई एक्ट।

 

*कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा 04 वारंटी गिरफ्तार*

 

पुलिस टीम द्वारा केस संख्या 12/2024 धारा 3/4 DP Act से संबंधित वारंटी गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह एवं श्रीमती मंजीत कौर निवासी गण गोठा गोढ़ी थाना सितारगंज तथा केस संख्या 3810/2024 धारा 324/427/504/506 भादवि से संबंधित वारंटी अमित पात्रो निवासी शिमला पिस्तौर थाना रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

सभी गिरफ्तार वारंटियों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार वारंटियों के नाम*

1. गुरमीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गोठा गोढ़ी, थाना सितारगंज।

 

2. अमरीक सिंह पुत्र स्व. निरंजन सिंह निवासी गोठा गोढ़ी, थाना सितारगंज।

 

3. श्रीमती मंजीत कौर पत्नी अमरीक सिंह निवासी गोठा गोढ़ी, थाना सितारगंज।

 

4. अमित पात्रो पुत्र असीम पात्रो निवासी शिमला पिस्तौर, थाना रुद्रपुर।

 

 

*कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी गिरफ्तार*

 

दिनांक 11.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा दया सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह निवासी दलपुरा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 4865/2022 धारा 138 एनआई एक्ट में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*गिरफ्तार वारंटी का नाम*

1. दया सिंह पुत्र स्व. बलवीर सिंह निवासी दलपुरा गूलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

➡️ जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों, वारंटियों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है। न्यायालय से जारी वारंटों की तामील एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान आगे भी पूरी सख्ती एवं प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

You may have missed

Share