
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को झूलाघर स्थित कांग्रेस भवन में उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं इंटक के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्व. हीरा सिंह बिष्ट ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को मजबूत करने, श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होने कहा कि स्व. बिष्ट का निधन केवल कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया।
उनके योगदान को प्रदेश लंबे समय तक याद रखेगा। सभा में नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश के युवाओं को बड़े सपने देखने, शिक्षा, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. हीरा सिंह बिष्ट और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही दिवंगत नेता की पुण्यात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !