देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि ₹ 16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹ 4000 की दर से 03 माह का भुगतान हेतु ₹ 4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
पंचायत भवनो के निर्माण के लिए अब मिलेंगे ₹ 20.00 लाख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सैक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण हेतु अनुमन्य धनराशि ₹ 10 लाख को बढ़ाकर ₹ 20 लाख का अनुमोदन प्रदान करते हुए शासनादेश जारी किया गया है।

More Stories
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षता में देहरादून पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, जनसुनवाई में 25 से अधिक मामले प्राप्त, अधिकांश घरेलू हिंसा से संबंधित; पुलिस एवं संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश* *महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने का किया आह्वान*
बदरीनाथ से देहरादून आ रहा ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दुर्घटना मे चालक सहित 6 यात्रियों क़ी मौत, चेतावनी के बाद भी जबरदस्ती भारी थी हेलीकाप्टर ने उड़ान,
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।