उत्तराखंड में आसमान से अभी और बरसेगी आफत, आईएमडी का 2 जुलाई तक उत्तराखंड में तेज बारिश पर अलर्ट…..
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में मानसून सक्रिय हो चुका है। अधिकांश जिलों में शुक्रवार को भी बारिश हुई है। अगले कुछ दिन राज्य के कई जिलों में बारिश होगी।मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खासतौर पर देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।अगले कुछ दिन राज्य के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश होगी। दो जुलाई तक राज्य में तेज बारिश का दौर रहेगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान देहरादून और नैनीताल जिले के पर्वतीय हिस्सों के साथ ही बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। शुक्रवार को रानीखेत में 28.5, लालढांग में 27.5, लैंसडौन में 18.5, देहरादून के करनपुर में 18, पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 17.5 और नैनीताल में 10 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।
इन स्थानों पर अलर्ट-
मौसम विभाग ने देहरादून, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व हरिद्वार के लिए 30 जून के साथ ही दो जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर बहुत ज्यादा बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों के साथ ही स्थानीय प्रशासन को इस दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इसमें नदी, नालों के पास रहने वालों को सावधान रहने की है।


More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!