अलविदा किंग!विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय T20 मैच अब नहीं खेलेंगे। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि ये उनका अंतिम T20WorldCup है।…….
देहरादून: अलविदा किंग! इससे बेहतर क्या हो सकता है। विश्व कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बन कर और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का ख़िताब लेकर जाना – इससे अच्छा क्या? #ViratKohli ने इस टीम को अपना खून-पसीना दिया है, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। हर फॉर्मेट में महान है ये खिलाड़ी!
भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत दूसरी बार चैंपियन बना। इससे पहले 2007 में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताब जीता था।
भारत ने रोहित की कप्तानी में अब जाकर दूसरी बार खिताब जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य दिया था, वहीं आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या ने 16 रनों का बचाव कर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, जीत के साथ ही विराट कोहली रो पड़े। उन्होंने रोते हुए ऐलान कर दिया कि यह उनका आखिरी टी20 मैच है और अब युवाओं को मौका देंगे।
कोहली ने कहा, ”यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, यह वही था जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है। बस मौका, अभी या कभी नहीं जैसी स्थिति। यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी टी20 मैच था।”
उन्होंने आगे कहा, ”हम उस कप को उठाना चाहते थे। हाँ, मैंने किया, यह एक खुला रहस्य था। ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है, एक ICC टूर्नामेंट जीतने का इंतजार। आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार है।”


More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!