विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज दिनांक 04/11/2026 समय 3.30 बजे कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुई कि मोहब्बेवाला चौक पर एक आई 20 वाहन तथा 1 कंटेनर ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें कार कंटेनर के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से पुलिसकर्मी मय आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कार सवार व्यक्तियों को कार से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में कार सवार 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया तथा कार में सवार एक 06 वर्षीय बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया। कार सवार व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि कार सवार 03 व्यक्ति एक ही परिवार के सदस्य हैं जो सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे।
*दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों का विवरण:*
1- मिश्रेष कपूर उम्र – 38 वर्ष
2- निशा आनंद कपूर उम्र – 38 वर्ष (पत्नी)
3- किरण कपूर उम्र – 63 वर्ष (माँ)
4- नीरज (चालक)

More Stories
एसएसपी पौड़ी ने कोटद्वार एवं कोड़िया चेकपोस्ट का किया स्थलीय निरीक्षण,.चेकपोस्ट पर सतर्कता, प्रभावी निगरानी एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश।
मुज़फ्फरनगर क़ी जानसठ पुलिस ने तीन शातिर दिमाग़ आरोपियों को किया गिरफ्तार, बीमे का क्लेम लेने के लिए अपनी ही गाड़ी क़ी लिखा दीं थी चोरी क़ी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपोंयों के चेहरे देखकर ही लगा लिया था फ़र्ज़ीवाड़े का अंदाजा, पकडे गये आरोपी अपनी गाड़ी पर फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का कर रहे थे प्रयास.!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !