मौसम विभाग का उत्तरखंड में अलर्ट आज से चार दिन पहाड़ भी तपेंगे, बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का बढ़ा खतरा…..
देहरादून : बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी की गई है।मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा अलर्ट जारी किया है
उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में आग लगने के बीच मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे फसलों और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेदा तापमान रहने का अनुमान है।
इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा।
वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3500 मीटर से ज्यादा) वाले इलाकों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है।
विभाग ने किसानों को तेज धूप से फसल को झुलसने से बचाने के लिए नियमित तौर पर सिंचाई करने के निर्देश दिए हैं।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।
रुद्रप्रयाग पुलिस, डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही से बची तीन बाईक सवारो की जान, यात्रियों की बाईक गुप्तकाशी के पास गिर गई थी खाई मे, टीम ने कड़ी मेहनत से तीनो को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे तीनो यात्री.!
उत्तराखंड के गांधी’ बडोनी की 87 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन,मसूरी मे गूंजा इंद्रमणि बडोनी अमर रहें का जयघोष.!