देहरादून की राजपुर रोड पर वर्षो पूर्व बना राज प्लाजा शापिंग काम्प्लेक्स यू तो कई खामियो को समेटे हुए है लेकिन इस काम्प्लेक्स मे पार्किग ना होने के चलते गाहक और दुकान मालिक अपने वाहन गलियो मे पार्क कर के सडक पर अतिक्रमण कर आने जाने वाले लोगो के लिए सिरदर्द बने हुए थे जिसका संज्ञान लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने विगत दिनों शहर में तमाम कॉम्प्लेक्स व अन्य कमर्शियल भवनों में बेसमेंट पार्किंग के नियम के पालन की दिशा में सभी सेक्टरों में रिपोर्ट मांगी थी। इसके क्रम में प्राधिकरण के अभियंताओं द्वारा इसे लेकर रिपोर्ट उपाध्यक्ष को प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया था कि बेसमेंट पार्किंग के नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए।अब उपाध्यक्ष के निर्देशों का स्पष्ट असर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा में इस मानक का उल्लंघन पाए जाने पर यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। अब, प्राधिकरण की सख्ती के फलस्वरूप यहां पर बेसमेंट में रैंप का निर्माण कॉम्प्लेक्स संचालक द्वारा प्रारंभ करा दिया गया है। ऐसे में यहां पार्किंग के लिए स्थान बनने से क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से निजात मिल सकेगी।

More Stories
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, सफाई के बाद 40 टन कूड़ा उठाया गया,डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा,दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक निरंतर चलेगा स्वच्छता अभियान, वैज्ञानिक तरीके से होगा जैव अपघटनीय एवं गैर-जैव अपघटनीय कूड़े का निस्तारण.!
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,