देहरादून
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, म्यूजिक और पोस्टर लांच किया। उन्होंने कहा कि फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज, संस्कृति, परंपराओं और हमारी जीवनशैली को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को एक स्थानीय होटल में बालाजी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी गढ़वाली फीचर फिल्म “बीरा” का ट्रेलर, म्यूजिक और पोस्टर लांच किया। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन से पूर्व उन्होंने “बीरा” फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म निर्माता धीरज पप्पू सिंह, निर्देशक देबू रावत, साथी कलाकारों तथा पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में हिमालय की ऊंची चोटियां, हरे-भरे वन, नदियां, झीलें, घाटियां, गांव और हमारी समृद्ध लोक परंपराएं फिल्म निर्माताओं के लिए किसी प्राकृतिक स्टूडियो से कम नहीं हैं। हमारी सरकार प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए एक आकर्षक और सुविधाजनक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महाराज ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य ऑडियो-विजुअल प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो। इससे न केवल उत्तराखण्ड की खूबसूरती देश-दुनिया तक पहुंचेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं, कलाकारों, तकनीशियनों, होटल व्यवसायियों, परिवहन क्षेत्र और स्थानीय उद्यमियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
“बीरा” फिल्म पहाड़ के सरल जीवन और बदलते समय के बीच खड़े उन लोगों की भावनाओं को सामने लाती है, जो अपने सपनों, रिश्तों और अपनी जड़ों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में शिवानी भंडारी, नियो फर्स्वाण और सूरज कोटनाला सहित अनेक अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों का अभिनय फिल्म को जीवंत बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि ‘बीरा’ पहाड़ की मिट्टी, रिश्तों की गर्माहट और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की भावना को बड़े पर्दे पर उतारने वाली एक ऐसी सिनेमाई यात्रा है, जो दर्शकों को हँसाएगी, भावुक करेगी और अपनी मिट्टी से जुड़ाव का एहसास कराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘बीरा’ फिल्म दर्शकों के बीच अपनी एक विशेष पहचान बनाएगी और देश-विदेश के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन एवं मार्गदर्शन करे।
इस मौके पर लोक गायक कलाकार नरेंद्र सिंह नेगी सहित अनेक कलाकार उपस्थित मौजूद थे।

More Stories
टिहरी मे देर रात खाई में गिरी कार, थत्यूड़ पुलिस ने बारिश एवं विषम परिस्थितियों में चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान,. सड़क से करीब 40 मीटर नीचे खाई में गिरे वाहन से दो व्यक्तियों को पुलिस टीम ने सकुशल बाहर निकाला,108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल,डॉक्टरों के अनुसार घायलों क़ी स्थिति है सामान्य।
केदारनाथ मे भारी बर्फीबारी के बीच भी नहीं थम रहा श्रद्धांलुओं का सैलाब,भारी बर्फीबारी के चलते बर्फ से ढकी आस पास क़ी सारी पहाड़िया, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों को गर्म कपडे लेकर आने क़ी दीं सलाह.मौसम विभाग बदलते मौसम क़ी पल पल ले रहा खबर !
गंगोत्री धाम मे बर्फीबारी के बाद गिरा पारा, धाम क़ी पहाड़ियों बर्फ से ढककर हुई सफ़ेद !