
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार।तमंचा लेकर घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशानुसार पौड़ी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कोतवाली कोटद्वार को देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तमंचा लेकर कौड़िया कैंप कॉलोनी कोटद्वार में संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कोटद्वार पुलिस टीम कौड़िया कैंप कॉलोनी पहुंची। इस दौरान वह युवक पहले ही वहां से फरार हो चुका था। पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा घटना पर स्वत: संज्ञान लेकर फरार हुए संदिग्ध युवक को तलाश कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये जाने पर पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय मुखबिर व सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियुक्त मिलिट्री रोड कौड़ियां कैंप कोटद्वार निवासी गौरव उर्फ गोलू पुत्र किशन सिंह को 1 अवैध तमंचे व 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस के साथ कौड़िया कैंप जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजविक्रम पंवार, अपर उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षी गौरव यादव शामिल थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही