
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एसएसपी देहरादून अजय सिंह की सडक किनारे महफिल जमाने वाले के खिलाफ सख्ती का असर शराबियों की शाम पर भारी पड रहा है देहरादून के विभिन्न थानों मे अब तक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 954 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ₹3,28,000 का जुर्माना वसूला है साथ ही ड्रक एण्ड ड्राइव में 105 वाहनो को सीज किया गया है देहरादून पुलिस ने पकडे गये सभी अभियुक्तों को थाने लाकर पुलिस एक्ट में चालान करने के बाद भविष्य मे खुले मे सडक किनारे गाडीयो मे बैठकर और शराब पीकर हुडदंग ना करने की सख्त हिदायत देकर छोड दिया आपको बता दे कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में माह अक्टूबर 2024 में अब तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही करते हुए जंगल में ,सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वाले 954 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ऐसे व्यक्तियों को पकडकर थाने पर लाया गया तथा ऐसे लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-3,28,000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । इसके अतिरिक्त ड्रंक एण्ड ड्राइव के अन्तर्गत 105 वाहनो को सीज किया गया देहरादून के एसएसपी अजय सिह ने बताया कि अधिकांश अपराधो पुलिस को शराब पीने के बाद ही घटना करने की बात सामने आई है जिसके बाद सभी थानो की पुलिस को लगातार अभियान चलाकर इस तरह के कृत्य करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाई करने के आदेश दिये गये है एसएसपी की माने तो यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक