September 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

केंद्र सरकार के निर्देश पर कामगार महिलाओ की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक,

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर गठित जनपद हरिद्वार की स्थानीय परिवाद समिति की एक बैठक आज जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में समस्त शासकीय,अर्धशासकीय ,गैर शासकीय ,संस्थाओं में पॉश एक्ट के अंतर्गत आंतरिक समिति बनाए जाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया द्वारा एक पत्र तैयार किया गया।

पत्र में सभी कार्य स्थलों पर जहां पर भी 10 से अधिक महिला एवं पुरुष काम करते हैं वहां पर आंतरिक कमेटी गठित किया जाना अनिवार्य है इस संबंध में निर्देश जारी किए गए यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी विभाग अपने अपने कार्यस्थलों पर आंतरिक समितियां बना कर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया को सूचित करें।

स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ द्वारा कहा गया कि जल्द ही इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।आज की मीटिंग में वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा एवं अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

यह जिला हरिद्वार में सभी स्थानों पर कार्य स्थलों पर सुखद वातावरण बनाने हेतू यह पहल की गई।

You may have missed

Share