November 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

जनपद टिहरी मे गूलर के समीप 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस,SDRF ने 26 घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल, दुर्घटना मे 8 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत,

 

आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रातः लगभग 04:30 बजे गूलर बाजार के समीप एक यात्री बस (वाहन संख्या UK09PA-9779), जो हरिद्वार से चमोली जा रही थी, अनियंत्रित होकर गूलर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला एवं SDRF वाहिनी मुख्यालय से भी SDRF की अतिरिक्त टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। इसके उपरांत निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF की टीमों द्वारा विषम परिस्थितियों एवं दुर्गम भूभाग के बीच सघन रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। स्थानीय पुलिस, स्थानीय लोगों एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए SDRF जवानों द्वारा कड़ी मशक्कत की गई। अभियान में कुल 26 घायलों को बस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर की सहायता से दुर्गम मार्ग से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में 08 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। SDRF जवानों द्वारा मृतकों के शवों को भी बस से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

इसके अतिरिक्त SDRF की विभिन्न टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की गई। स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों एवं स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों तथा आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान पूर्ण किया गया।

You may have missed

Share