
उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में यात्रियों के हताहत होने की खबर से प्रदेश में शोक की लहर है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गूलर, रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र तथा टिहरी जनपद की दोगी पट्टी के बांसकाटल में सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन हादसों में लोगों की जान जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री ने हादसों में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही दुर्घटनाओं से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने और उन्हें आवश्यक मदद सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

More Stories
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग