
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यमुना वृत के चकराता/टोंस वन प्रभाग के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व वन माफियाओं द्वारा लगभग सैकड़ों बेशकीमती देवदार के पेड़ों का अवैध पातन/ कटान किया गया, जिसमें जांच के नाम पर सिर्फ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि बड़े वाले मगरमच्छ (उच्च अधिकारी) जांच के दायरे से बाहर हैं | नेगी ने कहा कि *कल वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने बयान दिया कि डीएफओ, चकराता बेहद ईमानदार हैं, जोकि बहुत ही गैर जिम्मेदाराना बयान है |श्री सुबोध उनियाल उच्चाधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय क्लीन चिट बांट रहे हैं | यहां सवाल जिम्मेदारी का है, न कि ईमानदारी का !* इस मामले में सीधे तौर पर डीएफओ व उच्चाधिकारी जिम्मेदार हैं, जिनकी लापरवाही की वजह से इतना बड़ा मामला हुआ| अगर श्री सुबोध उनियाल का अधिकारियों पर नियंत्रण होता तो यह सब न हो पता, इसके लिए प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष तौर पर वन मंत्री भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं, जिनको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है | अगर विभागीय मंत्री थोड़ा बहुत सजग होते तो अधिकारी ए.सी. में बैठने के बजाय फील्ड में होते | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि अवैध पातन मामले में उच्च स्तरीय जांच करवाए एवं ऐसे लापरवाह एवं गैर जिम्मेदार मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाए |

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ क़ी महत्वपूर्ण बैठक, एसएसपी ने कुम्भ क्षेत्र मे सघन सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश !