राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार)कोटद्वार
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद से पानी से जुड़े कार्य कर्ताओं में मायूसी का माहौल है। कोटद्वार में नगर निगम के चुनाव नज़दीक हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में कोटद्वार से आप के उम्मीदवार अरविन्द वर्मा के अपने वकालत के प्रोफेशन में चले जाने से कार्य कर्ताओ में निराशा छा गई है। पिछले दिनों कोटद्वार में आई आपदा के दौरान एक बार फिर अरविन्द वर्मा के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर आपदा पीड़ित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जानने से पार्टी में सक्रियता की सुगबुहाट शुरू हो गई है। नगर निगम चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर अरविन्द वर्मा का कहना है कि यदि पार्टी हाईकमान आदेश करेगा तो पार्टी मेयर समेत नगर के सभी 40 वार्डों में चुनाव लड़ेंगी।

More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ क़ी महत्वपूर्ण बैठक, एसएसपी ने कुम्भ क्षेत्र मे सघन सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश !