हरिद्वार
धर्मनगरी हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने गोली चला दी। गोली एसपी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीपी नौटियाल हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि उनका चालक उनसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। गोली उनके माथे के पास से निकलने के कारण उन्हें गंभीर चोट आई है।
चालक की नाराजगी को घटना की वजह माना जा रहा
घटना के पीछे चालक और एसपी के बीच चल रहे विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर था और चालक ने किस परिस्थिति में गोली चलाई, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच में घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मुख्यमंत्री ने गंगा की स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में जनसहभागिता बढ़ाने की अपील की
कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल : डॉ. हरक सिंह रावत
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव