उत्तराखंड से बड़ी खबर और हृदयविदारक खबर उत्तरकाशी /गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । उक्त वाहन में लगभग 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, 27 घायलों को रेस्क्यू कर नज़दीकी चिकित्सालय भेजा गया है।
इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
घटनास्थल पर डीएम और एसपी स्वयं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं । जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि मौके पर अभी चार एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचने में लगी है और जरूरत पड़ने पर घायलों को हेली सेवा से हायर सेंटर भेज जाएगा। सभी यात्री गुजरात के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी है।
एक व्यक्ति का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मौके पर डीएम, एसपी उत्तरकाशी उप जिलाधिकारी पुलिस,एसडीआरएफ एनडीआरफ फायर सर्विस 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी बस हादसे को लेकर दुखः व्यक्त किया है।और प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये बस हादसे मे मारे गये तीर्थयात्रीयो को श्रद्धांजलि दी साथ ही घायलों के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की है


More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!
अब झोला छाप डॉक्टरों क़ी नहीं होंगी खैर, मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने सभी अपंजीकृत क्लिनिको क़ी जाँच के दिये सख्त आदेश, हर बीमार को जानलेवा डॉक्टरों से बचाना हमारा एक मात्र लक्ष्य- डॉक्टर रश्मि पंत.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियो के साथ क़ी महत्वपूर्ण बैठक, एसएसपी ने कुम्भ क्षेत्र मे सघन सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश !