देहरादून
दिनाँक – 20/04/2026 को वादी हर्ष वालिया पुत्र राजीव वालिया निवासी नयागाँव सेवलाखुर्द, चन्द्रबनी, पटेलनगर, देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर आकर लिखित तहरीर दी कि मामूली विवाद के चलते हार्दिक शर्मा व उसके अन्य साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की नीयत से अपनी आई-20 कार संख्या: यूके-07-डीई-6267 से उनकी मोटर साईकिल को टक्कर मारकर उनके ऊपर कार चढाने का प्रयास किया गया। साथ ही उनके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर देहरादून पर मु0अ0सं0- 255/2026 धारा- 109(1)/115(2)/140(3)/191(2)/324(2)/351 (2)/352 बीएनएस बनाम हार्दिक शर्मा आदि पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 02-05-2026 को प्रकरण में नामजद अभियुक्त हार्दिक शर्मा पुत्र अजय कुमार निवासी खोदेवी थाना नकुड जिला सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण में नामजद अभियुक्त उदित पुत्र पंकज घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उसके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 31-08-2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त उदित को पुलिस द्वारा दून अस्तपाल के पास से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
उदित पुत्र पंकज किरन निवासी मकान न०- ए-47 गायत्री पुरम निकट शोभित यूनिर्वसिटी, मोदपुरम पल्लवपुर, मेरठ, उ0प्र0, उम्र- 23 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 जयवीर सिहं, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- का0 नितिन कुमार

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !