रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग जिले की सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला मंगलवार को संपनन हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाने अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वाग्रही होना चाहिए तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होने अनिवार्य हैं।
उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का सत्यापन समिति की ओर से प्राथमिक सदस्यों से दूरभाष पर बात कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही हमें प्राथमिक सदस्य के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है जिसमें उत्तराखंड को सबसे सर्वोत्तम माना गया है। इसलिए जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देता है उसको भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारा ऐसा प्रयास होना चाहिए कि जो आज हमारा विरोधी है वह कल हमारा प्रशंसक एवं समर्थक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान उन लोगों को मौका देता है जो आने वाले समय में भाजपा के पदाधिकारी बनने का सपना देखते हैं और एक अवसर की तलाश में हैं।
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सदस्यता अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण का वृत्त लेते हुए 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रारंभ हो रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तृतीय चरण के अंतर्गत 16 से 31 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, महामंत्री विनोद देवशाली, भारत भूषण भट्ट, जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, वाचस्पति सेमवाल, दान सिंह रावत, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, अध्यक्ष प्रदेश महिला मोर्चा आशा नौटियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, दिनेश उनियाल, विक्रम कंडारी, सुमन जमलोकी आदि मौजूद थे।

More Stories
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।