
हरिद्वार जेल से दो कैदियो के फरार होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर को जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा सम्बन्धित गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 15-10-24 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर व थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा जिला कारागार के अधिकारियों के साथ समन्वय/सुरक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई साथ ही जेल में निरुद्ध विचाराधीन व सजा काट रहे बन्दियों की निगरानी/ सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस व जेल अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय बनाए रखने और लाभदायक सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान किए जाने हेतु बताया गया । इसके अतिरिक्त जिला कारागार सुरक्षा में नियुक्त पीएसी बल व जेल पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए ।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा