
*लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश आगामी समय में होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वर्तमान समय में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। इस अवधि में जनपद पुलिस के स्तर से की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने वी0सी0 के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जनपद मे आदर्श आचार संहिता प्रारम्भ होने की तिथि से आज तक जनपद पुलिस के स्तर से आबकारी अधिनियम के 6 अभियोगों में 197 लीटर शराब की बरामदगी कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 109 व्यक्तियों की 107/116 द0प्र0सं0 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है। 06 गैर जमानती वारण्टों की तामीली तथा 208 लाईसेन्सी शस्त्र जमा किये गये हैं। जनपद के सभी थानों के स्तर से की गयी उपरोक्त कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस कार्यवाही को और अधिक ढंग से किये जाने हेतु निम्नानुसार निर्देश दिए गए-
1. जनपद में बाहर से आने वाले वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग किये जाने व अवैध सामग्री बरामद होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
2. आबकारी अधिनियम में और अधिक कार्यवाही करने व एएनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
3. प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए तथा 107/116 द0प्र0सं0 के तहत चालान किये गये व्यक्तियों का पाबन्द मुचलका कराये जाने के निर्देश दिये गये।
4. सभी थाना स्तर पर शेष रह गये गैर जमानती वारण्टों पर शत-प्रतिशत कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
5. लाईसेन्सी शस्त्र धारकों के जमा करने हेतु शेष रह गये शस्त्रों को समय से जमा कराये जाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
6. थाना स्तर पर की जा रही कार्यवाही एवं चुनाव सम्बन्धी बिन्दुओं की सूचना समय से चुनाव प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गए।
7. सभी प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर भ्रमण करने के निर्देश दिए गए।
8. एफ.एस.टी. व एस.एस.टी. के स्तर से भी प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
आयोजित हुई वी0सी0 में समस्त पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी चुनाव सैल, समस्त थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

More Stories
आज देहरादून मे भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का होगा भव्य आयोजन,. मुंबई से आएंगे कई जाने माने नाम, दीपदान और कुलदेवी माँ लक्ष्मी क़ी भव्य आरती से गूंजेगा सैफरन लीफ का मैदान.!
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!