देहरादून। अनोखी प्रतिभा का परिचय देते हुए द हैरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस की छात्रा आन्या सजवाण ने एमए आनंदमयी, हरिद्वार में आयोजित पहले ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-13 और अंडर-17 श्रेणियों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर स्कूल व माता पिता का नाम गौरवान्वित किया है।
यहां जानकारी देते हुए द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य दीपाली सिंह ने बताया कि आन्या सजवाण के असाधारण प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल को गौरवान्वित किया है बल्कि टेबल टेनिस कोर्ट पर उनकी प्रतिभा का परिचय भी दिया है। उन्होंने बताया कि आन्या सजवाण की समर्पण और मेहनत ने सच में उन्हें सम्मान और प्रशंसा के पात्र बना दिया है।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, स्कूल की प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य स्वाति पपनै, कोडिनेटर सुभि थापा ने आन्या सजवाण को उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनायें एवं बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

More Stories
फर्जी शस्त्र लाइसेंस-हथियार नेटवर्क पर एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी,फ़र्ज़ी लाइसेंस मामले मे stf ने की 11वीं गिरफ्तारी,टीम ने अभियुक्त के कब्जे से 1 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस किये बरामद।
मानसून की आमद को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, टेब कर जाने अपने ज़िलें मे मौसम का हाल.!
हरिद्वार की भगवानपुर पुलिस हत्या की घटना का कुछ घंटो मे ही कर दिया खुलासा, पुलिस ने हत्या करने ससुर को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी अपनी बेटी के जीवन को बर्बाद करने के चलते था नाराज़.!