
नैनीताल पुलिस ने कैची धाम स्थापना दिवस को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कुछ नियम निर्धारित किये है देखे क्या क्या बदलाव किये गये है ट्रेफिक को लेकर
👉 दिनांक 14.06.2023 व 15.06.2023 को हल्द्वानी से भवाली कैंचीधाम की ओर से आने व जाने वाले *भारी वाहन प्रतिबन्धित* रहेगें।
👉 हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जाने वाले यात्री वाहन, प्राईवेट वाहन दिनांक 14.06.2023 को दिन में 02ः00 बजे से *खुटानी मोड़-पदमपुरी-पोखरड़- कश्यालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल एवं क्वारब होते हुये अल्मोड़ा* को निकलेगे।
👉 नैनीताल से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को जाने वाले *यात्री वाहन/प्राईवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे* से होते हुये मल्ला रामगढ़, नथुवाखान, क्वारब से होते हुये निकलेगे।
👉 अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले यात्री वाहन, *प्राईवेट वाहन दिनांक 14.06.2023 को 02ः00 बजे से क्वारब पुल* से मोना ल्वेशाल-शीतला- पदमपुरी होते हुये खुटानी बैण्ड से भीमताल की ओर प्रस्थान करेगे।
👉 रानीखेत की ओर से आने वाले *यात्री वाहन क्वारब होते हुये ल्वेशाल-मोना-पदमपुरी से खुटानी बैण्ड से भीमताल* की ओर प्रस्थान करेगे।
👉 भीमताल की ओर से आने वाले वाहन *नैनी बैण्ड-मस्जिद तिराहा बाईपास में पार्क* कराये जायेगे। नैनी बैण्ड से श्रद्धालुओं को शटल से कैंचीधाम के लिये भेजा जायेगा।
👉 नैनीताल की ओर से कैंचीधाम आने वाले *चार पहिया वाहनों को सेनिटोरियम-रातीघाट रोड पर पार्क* कराया जायेगा और यात्रियों को सेनिटोरियम बैरियर से शटल सेवा से कैंचीधाम को भेजा जायेगा।
👉 खैरना की ओर से कैंचीधाम आने वाले दर्शानार्थियों के *वाहनों को खैरना पैट्रोल पम्प के आगे खाली स्थान पर पार्क* कराया जायेगा तथा वहॉं से शटल सेवा के माध्यम से पनीराम ढाबे तक लाया व ले जाया जायेगा।
👉 भीमताल-नैनीताल की ओर से कैंची जाने वाले दुपहिया वाहन भवाली में रामलीला ग्राउण्ड एवं पैट्रोल पम्प के पास स्थित पार्किग में पार्क कराये जायेगे। वहॉं से *श्रद्धालुओं को शटल से कैंची मेला* ले जाया जायेगा।
👉 जितनी भी शटल की गाड़ियां भवाली क्षेत्र में आयेगी वह वन विभाग बैरियर तक जायेगी वहॉं से *श्रद्धालु कैंची मन्दिर* तक पैदल जायेगे।
👉 काठगोदाम से भवाली (नैनी बैण्ड) मार्ग वन-वे रहेगा। उक्त मार्ग में गाड़ियां भवाली (नैनी बैण्ड) तक जायेगी। वापसी के लिये वाहन *मस्जिद तिराहा भवाली से बैण्ड नं 01* को जायेगे।
*अपील*
श्रद्धालुओं/पर्यटकों से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में *नैनीताल पुलिस का सहयोग करें* तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए *अपनी लेन में चलें* यदि किसी भी वाहन चालक के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके *विरुद्ध एमवी एक्ट* के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,