देहरादून
अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद देहरादून के अधिकारियों के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावाली के दौरान शहर में लोगों एवं वाहनों का आगमन बाजार की ओर अधिक रहेगा। इस कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी। भीड़ को देखते हुए पहले ही अतिरिक्त पार्किंग स्थलों, रूट डायवर्जन आदि की तैयारी कर लें, और आम जन को इसकी समय से सूचना दें ताकि यातायात व्यवस्था बनी रहे और जनता को असुविधा न हो।
अशोक कुमार ने बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए निम्न निर्देश दिए-
1. दीपावाली पर्व को लेकर जारी यातायात प्लान की जानकारी आम जन को समय से दे दी जाए। यातायात प्लान का मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।
2. यातायात व्यवस्था हेतु घुड़सवार पुलिस, सीपीयू यूनिट, क्रेन यूनिट को पूरे अलर्ट मोड पर रखा जाए। कन्ट्रोल रूम में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाए।
3. ड्रोन के माध्यम से नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित की जाए।
4. अपने क्षेत्र की सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी की भी होगी।
4. आम जन को पार्किंग एवं रूट की जानकारी देने के लिए PAS (Public Announcement System) टीम भी बनाए जाए।
5. मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं तथा उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
6. यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करने में एनसीसी केडेट्स का भी सहयोग लिया जाए।
7. यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में यातायात डायवर्ट किया जाए। अलग-अलग प्रेशन प्वाइन्ट्स को चिन्हित कर शिफ्ट में ड्यूटी लगायी जाए।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात- मुख्तार मोहसिन, सुश्री पी0 रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड, दलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून, पुलिस अधीक्षक, यातायात- अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक नगर- श्रीमती सरीता डोभाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!
लखनऊ मे ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का जानकी पुरम हुआ भव्य उद्घाटन, उद्घाटन समारोह मे बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत,.!
बड़ी उपलब्धि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान,द्वितीय तिमाही (जुलाई–सितम्बर 2026) में 89.2% AMB Index के साथ 28 राज्यों में शीर्ष स्थान, राष्ट्रीय औसत 66.2%.!