उत्तराखंड में नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या, दो बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, देखे वीडियो…….
हल्द्वानी: नानकमत्ता गुरूद्वारे के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात बाइक स्वर बदमाशों ने गोली मरकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार सुबह की है जब तरसेम सिंह रोज की तरह डेरे पर बैठे थे. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
आनन-फानन में तरसेम सिंह को खटीमा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद से ही प्रदेश में हड़कंप मचा है। मौके भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली की 6.15- 6.30 बजे के बीच दो बाइक सवार बदमाशों ने नानकमत्ता गुरूद्वारे में प्रवेश किया और प्रमुख जत्थदेयर बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी. उन्होंने तुरंत खटीमा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
यह बहुत ही गंभीर घटना है और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है. एसएसपी मौके पर हैं, डीआईजी कुमायूं रेंज भी पहुंच रहे हैं. वे मौके पर मुआयना कर हालात का जायजा लेंगे. वारदात की जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गयी है, जिसमें एसटीएफ और लोकल पुलिस के अधिकारी शामिल हैं।
डीजीपी ने बताया कि हम न केवल हत्यारों की गिरफ्तारी करेंगे बल्कि इस हत्या के पीछे अगर कोई बड़ी साजिश है तो उसका भी खुलासा किया जाएगा. हमने कनेद्रिया जांच एजेंसियों से भी मामले इनपुट साझा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट* *मिठाई की दुकानों से लेकर ऑनलाइन स्टोर तक छापेमारी, काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के नमूने जांच को भेजे.!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू.!