अप्रैल में 14 दिन बंद रहने वाले है बैंक, फटाफट निपटा ले अपने काम……
देहरादून: बैंकिंग से जुड़े अब ज्यादातर काम ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम के जरिए हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई काम ऐसे बचे हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है।
ऐसे में अगर आप किसी काम के लिए बैंक जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगले महीने अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। तो चलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी छुट्टियों की सूची चेक करते हैं।
1 अप्रैल को वित्त वर्ष खत्म होने की वजह से बैंकों के अकाउंट क्लोजिंग होते हैं, जिसके कारण 1 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।
5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और Jumat-ul-Vida की वजह से श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
इसके अलावा 7 अप्रैल को रविवार है, इसलिए पूरे देश के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि की वजह से बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैकं बंद रहेंगे।
10 अप्रैल को ईद की वजह से कोच्चि और केरल के बैंक बंद रहेंगे
11 अप्रैल को ईद है, इसलिए पूरे भारत में बैंकों की छुट्टी रहेगी
13 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार है
14 अप्रैल को रविवार की वजह से पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।
15 अप्रैल को हिमाचल दिवस होने की वजह से गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
17 अप्रैल को श्री राम नवमी है, जिसके कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई और नागपुर के बैंक बंद रहेंगे और यहां काम नहीं होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की, ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की