
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई और बेरोजगारी पर तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है, जबकि केंद्र सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के अवसर लगातार कम हो रहे हैं और युवा भविष्य को लेकर चिंतित हैं।वहीं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान नीतियों के कारण देश कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगों के बंद होने और कंपनियों के दूसरे देशों में जाने से बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में किए गए कई वादे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता अब सरकार की नीतियों को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !