
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रजत अग्रवाल मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और अन्य सामाजिक विषयों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हमेशा देवभूमि उत्तराखंड और विशेषकर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, पेयजल योजनाओं, रोजगार, युवा कल्याण और पर्यटन विकास को लेकर बेहद संवेदनशील रहते हैं।मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी द्वारा मुख्यमंत्री जी को शरद उत्सव 2026 का निमंत्रण दिया गया। मसूरी का ऐतिहासिक शरद उत्सव लंबे समय के बाद आयोजित किया जा रहा है जिससे सभी स्थानीय नागरिकों और कलाकारों में भारी उत्साह है।
मुख्यमंत्री जी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आने का भरोसा दिया।
मुलाकात में सभासद कुशाल सिंह राणा, जसबीर कौर , प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र रावत, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन आदि उपस्थित रहे.!

More Stories
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित