
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर में सोमवार को सरेबाजार एक सैलून के बाहर युवक की हत्या का मामला सामने आया था। आज पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कोई पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत मृतक पर हमला किया जाना अब तक प्रकाश में नहीं आया है। प्रारंभिक जांच में मृतक द्वारा ही विपक्षी युवक पर ब्लेड से हमला किया जाना प्रकाश में आया है। विपक्षी युवक के शरीर पर भी ब्लेड से कटने के कई घाव हैं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मृतक अरुण कुमार (38) की एक अन्य व्यक्ति के साथ गुत्थमगुत्था और मारपीट हुई। इस बीच मृतक द्वारा ब्लेड से दूसरे व्यक्ति पर हमला किया गया, जिसमें उसे भी चोटें आई। मारपीट की घटना के दौरान अचानक मृतक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल गिर गया। अरूण अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग निकला। मृतक व्यक्ति कुछ समय पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया था।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति