
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने ठेकेदार से हुई लूट के बाद बदमाशो का पीछा करने के दौरान प्रेमनगर के जबाज़ थाना प्रभारी नरेश राठौर दो गोली लगी लेकिन पुलिस की गोली अकरम ले सीने को चीर गई जिसकी सुचना मिलने के बाद अंकित के माता पिता ने पुलिस को धन्यवाद दिया आपको याद दिला दे की कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।इसके साथ ही अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था
वही दूसरी ओर लूट के पीड़ित ने भी देहरादून पुलिस की इस इस सरहानीय कार्यवाही की भी तारीफ करते हुए कहा की जितनी तेज़ी ओर मुस्तदी से पुलिस ने उसको अस्पताल मे भर्ती कराकर उसकी जान बचाई है उसके लिए मित्र पुलिस का दिल से धन्यवाद देता हूँ ओर जिस तरह पुलिस ने अपराधियों के हौसले पस्त करते हुए एक बदमाश को मौत के घाट उतारा है उससे अपराधियों मे खौफ बढेगा

More Stories
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, देर रात्रि में घूम रहे 1 हज़ार से अधिक व्यक्तियों से की पूछताछ, 14 संदिग्धों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने
विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
पिता की पुलिस वर्दी व पी-कैप का खुमारी दून पुलिस ने एक झटके में उतारी, वाहन में वर्दी व पी कैप रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार