
रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ यात्रा इस वर्ष सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन का एक सफल उदाहरण बनकर उभर रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के मार्गदर्शन में तैयार की गई व्यापक योजना के तहत यात्रा मार्ग पर हर पहलू को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। 7 स्थायी और 11 अस्थायी पार्किंग स्थलों के माध्यम से वाहनों को नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे सड़कों पर अनावश्यक दबाव नहीं बन रहा है।
यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर विशेष ध्यान देते हुए 16 बॉटलनेक पॉइंट्स और 12 सक्रिय भूस्खलन जोन में पुलिस बल की तैनाती की गई है जोकि रात दिन ट्रैफिक त्वरित गति से ट्रैफिक को संचालित कर रहा है। इसके साथ ही 7 बैरियर और 13 हॉक ज़ोन के जरिए ट्रैफिक को लगातार मॉनिटर और नियंत्रित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल मार्ग पर 11 स्थानों एवं सड़क मार्ग पर 10 स्थानों पर स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। 07 टूरिस्ट पुलिस सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जो मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक का उपयोग इस बार ट्रैफिक प्रबंधन की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आया है। 10 एएनपीआर कैमरे, 200 फिक्स और पीटीजेड कैमरे तथा 4 ड्रोन सर्विलांस जोन के माध्यम से पूरे यात्रा मार्ग की रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। साथ ही 21 महत्वपूर्ण स्थानों को सीधे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जिससे किसी भी स्थिति में तुरंत निर्णय और कार्रवाई संभव हो पा रही है।
आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण जनपद में हो रही बारिश के चलते एसपी रुद्रप्रयाग ने जनपद में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में की जा रही यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। बारिश के बीच भी श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी कोतवाली व चौकी प्रभारियों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाए रखते हुए कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये हैं।
एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के अनुसार, तकनीकी संसाधनों और ग्राउंड टीम के फीडबैक के आधार पर प्रतिदिन अगले दिन की प्लानिंग की जा रही है। ट्रैफिक पूरी तरह सुचारु है और पार्किंग को भी सिस्टमेटिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। एंट्री और एग्जिट को त्वरित गति से सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। एएनपीआर कैमरा, पीए सिस्टम और ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, और ग्राउंड पर नियुक्त पुलिस बल रियल टाइम साल्यूशन पर काम कर रहा है, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को असुविधा न हो। साथ ही आज हो रही बारिश के चलते सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शामली के कुख्यात बदमाश के मरे जाने के बाद अंकित थपलियाल के माँ बाप के कलेजे मे पड़ी ठंड, एक दशक पूर्व डकैती के दौरान अकरम ने की थी घर के इकलौते चिराग की हत्या, अंकित के माँ बाप और लूट के दौरान घायल हुई पीड़ित ने देहरादून पुलिस की करी प्रशंसा !
पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बदला मौसम का मिजाज,आंधी तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड !
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से करीब 8 लाख रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद l